समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी कर 93 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी कर 93 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कटिहार कांड निष्पादन को लेकर एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत जिला पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर कुल 93 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कटिहार सह अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह, मनिहारी एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना अध्यक्ष ओपी अध्यक्ष ने समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जबकि कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 49 है. अजमानतीय वारंट के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार एवं जमानतीय वारंट में 31 लोगों को पुलिस ने पकड़ा. एससी एसटी के मामले में एक आरोपित तथा धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. शराब के मामले में पुलिस की कार्रवाई में 45 लोगों को गिरफ्तार कर 33.99 लीटर विदेशी शराब, 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. जबकि वाहन चेकिंग में अभियान में 8.20 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >