सम्मान समारोह में भावुक हुए थाना अध्यक्ष व ग्रामीण

सम्मान समारोह में भावुक हुए थाना अध्यक्ष व ग्रामीण

आजमनगर थाना परिसर में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में वर्तमान थाना अध्यक्ष नीरज कुमार व निवर्तमान थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह कुछ देर के लिए भावुक हो गये. आजमनगर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों का मिला प्यार कुंदन कुमार सिंह को भावुक होने के लिए विवश कर दिया. यह प्यार एक तरफा नहीं था. पुलिसिंग व्यवस्था के साथ-साथ लोगों का प्यार पाने के लिए कुंदन कुमार सिंह ने भी एक अच्छे व्यक्तित्व का सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ा था. यही वजह थी के थाना क्षेत्र के लोगों का प्यार कुंदन कुमार सिंह को भावुक होने के लिए भी विवश कर दिया. आलमपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंजीनियर इजहार आलम, पूर्व मुखिया सुभान सरकार, जदयू के सुनील सिंह विश्व हिंदू परिषद के राजू सिंह, बुलबुल खान आदि लोगों ने 23 माह के कार्यकाल का बखान करते हुए कुंदन कुमार सिंह को एक अच्छे पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था के साथ-साथ सोसाइटी के मामले में भी अहम भूमिका निभाते हुए थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ा है. बजरंग दल के सदस्य सनातन पोद्दार,पंचायत समिति सदस्य राकेश पोद्दार, मोनू भगत, मिस्टर आलम, कैसर आलम आदि सहित आजमनगर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक आर्यन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष जीतलेश कुमार, नित्यानंद कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >