प्राणपुर में सांसद ने सुनीं आमलोगों की समस्याएं

प्राणपुर में सांसद ने सुनीं आमलोगों की समस्याएं

बलिया बेलौन प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के आजमनगर प्रखंड के कन्हरिया, महिला, बहरखाल गांव में सांसद तारिक अनवर ने दौरा किया. विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता आफताब कंचन ने कहा की सांसद ने आमलोगों को संबोधित किया. उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने. लोगों ने सांसद के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व रोज़गार से जुड़ी कई समस्याएं रखी. सांसद ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को वे जल्द ही संबंधित विभागों के समक्ष रखेंगे. समाधान की दिशा में कदम उठायेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज़ उठाई जाती रही है. सांसद के आने से जनता में विश्वास और उत्साह देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >