पटना स्थित आवास पर कोढ़ा विधायक ने किया कार्यकर्ताओं का स्वागत

पटना स्थित आवास पर कोढ़ा विधायक ने किया कार्यकर्ताओं का स्वागत

– कोढ़ा विधानसभा से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, संगठन को मजबूत करने पर हुई विस्तृत चर्चा कोढ़ा कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर कोढ़ा से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. इस अवसर पर कोढ़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. विधायक से मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. मुलाकात के दौरान विधायक कविता पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और क्षेत्र की जमीनी हकीकत, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं. उनके परिश्रम, निष्ठा व समर्पण के बल पर ही संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है. विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभायें. साथ ही उन्होंने कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की और कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं. कार्यकर्ताओं ने भी विधायक के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, संगठनात्मक सुझावों और जनसंपर्क को और मजबूत करने को लेकर अपने विचार रखे. विधायक कविता पासवान ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >