महापौर ने 27 फरियादियों की सुनी समस्याएं

महापौर ने 27 फरियादियों की सुनी समस्याएं

कटिहार नगर निगम, कटिहार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार लगाया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 27 फरियादियों की समस्या सुनी. महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कारवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित निर्देश दिया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण के मामले लेकर फरियादी पहुंचे थे. सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों को शीघ्र ही निबटारा को लेकर निर्देश दिया. महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की. अलग-अलग वार्ड पार्षदों के अलावा विभिन्न वार्ड से आये फरियादियों की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >