बाजार में दुर्गापूजा की रौनक, खरीदारी से बाजार गुलजार

बाजार में दुर्गापूजा की रौनक, खरीदारी से बाजार गुलजार

कटिहार जैसे-जैसे दुर्गापूजा का दिन नजदीक आता जा रहा है. कटिहार का बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गया है. हर गली, चौक और मॉल में खरीदारी का उत्साह साफ नजर आ रहा है. खासकर कपड़ों की खरीदारी ने पूरे बाजार में रौनक बढ़ा दी है. छोटे से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. बड़े-बड़े मॉल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर लेकर सामने आये हैं. लोग भी इन ऑफरों का भरपूर लाभ उठाते हुए जमकर खरीदारी कर रहे हैं. पूरे शहर के बाजार में हर तबके के लोग अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार खरीदारी में जुटे हुए हैं. कहीं पर कपड़े की खरीदारी हो रही है तो कहीं जूते-चप्पल और अन्य जरूरी सामानों की. दुकानदारों का कहना है कि इस बार मॉल की वजह से उनके व्यापार पर जरूर असर पड़ा है. लेकिन फिर भी ग्राहकों की भीड़ हर दुकान पर देखी जा सकती है. शहर का बड़ा बाजार, बाटा चौक और मंगल बाजार समेत सभी बड़े मॉल तथा छोटे-बड़े दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. व्यापारियों का अनुमान है कि इस वर्ष सिर्फ कपड़े का व्यापार ही अच्छा होने वाला है. ग्राहकों की भीड़ और उनके खरीदारी के उत्साह को देखते हुए बाजार में रौनक न थोड़ी बढ़ती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >