पुलिस वाहन देख बाइक छोड़ शराब तस्कर फरार

बलिया बेलौन पुलिस ने मंगलवार को फुटानी चौक मीनापुर में वाहन जांच के दौरान पुलिस की गाड़ी देख कर बाइक छोड़ कर शराब तस्कर फरार हो गया.

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन पुलिस ने मंगलवार को फुटानी चौक मीनापुर में वाहन जांच के दौरान पुलिस की गाड़ी देख कर बाइक छोड़ कर शराब तस्कर फरार हो गया. बाइक की तलाशी लेने पर डिक्की से 8.625 लीटर विदेशी शराब बरामद होने पर बाइक को थाना लाकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की मंगलवार को वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति द्वारा बाइक छोड़ कर फरार होने पर बाइक की तलाशी ली गयी तो डिक्की से शराब बरामद होने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. शराब के मामले में सभी पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है. शराब तस्कर के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. शराब के मामले में जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >