प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका को किया प्रताड़ित, बीईओ ने लिया संज्ञान

प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका को किया प्रताड़ित, बीईओ ने लिया संज्ञान

बरारी प्रखंड अन्तर्गत गुरुमेला पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोलनाचक में बीपीएससी शिक्षिका के पठन पाठन के नाम पर प्रधानध्यापक ने बीपीएससी शिक्षिका को इस कदर प्रताड़ित किया कि वह विद्यालय में रोती हुई दिखाई दी. सूचना लोगों ने मीडिया को दी. बीईओ को भी जानकारी दी. मामला संज्ञान में आते ही बीईओ माधवेन्द्र कुमार ने विद्यालय पहुंचकर घटना की जांच शुरू की. सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बुलाकर मामले की पड़ताल की. प्रधानाध्यापक जंग बहादुर शिक्षिका को पठन-पाठन के नाम पर प्रताड़ित करने की बात सामने आई. बीईओ ने एचएम को सख्त हिदायत देते हुए कहा, विद्यालय की बागडोर किसी को प्रताड़ित कर या अपशब्द बोलकर संचालित नहीं हो सकता. व्यवहार कुशलता के साथ परिवार की भांति कार्य करना होता है. बीईओ से कई लोगों ने बताया कि एचएम ने शिक्षिका को कहा कि वेतन बंद कर देंगे कार्रवाई भी करवा देंगे. शिक्षिका ने बीईओ को बताया कि समय सारणी के अनुसार पढ़ाई नहीं होती ना ही व्यवस्था से कोई मतलब है. बीईओ ने कहा, एचएम को उच्च विद्यालय का प्रभार है. एचएम ने शिक्षिका के साथ जो व्यवहार किया वह गलत है. इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. हिदायत दी किसी भी शिक्षिका के साथ गलत व्यवहार किया गया तो कारवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >