– घटना की सूचना मिलते ही स्कूल पहुंची बारसोई पुलिस, मामले की कर रही जांच – मामला बारसोई प्रखंड के बांसगांव पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर का फोटो 6,7 कैप्शन- विद्यालय में जुटे ग्रामीण, पीटाई से घायल छात्र प्रतिनिधि, बारसोई विद्यालय प्रांगण में बच्चे को खेलते देख विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चे को बुरी तरह पीट दिया. जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको देख अभिभावक एवं ग्रामीण आक्रोशित हो गये. विद्यालय पहुंचकर आक्रोश व्यक्त करने लगे. बारसोई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला को शांत कराया. मामला बारसोई प्रखंड के बांसगांव पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर का है. शुक्रवार को विद्यालय में पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चे खेलने लगे. यह देख विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ठाकुर आग बबूला हो गये और उनमें से एक छात्र शोईद आलम को जमकर पीटा. आरोप है अपने कार्यालय में बच्चों को घसीट कर ले गये तथा कार्यालय बंद कर उक्त बच्चे की जमकर पिटाई की. बच्चे की मां सोऐदा खातून, बड़े भाई सनवर आलम ने बताया कि हमारे बच्चे की स्कूल के प्रधानाध्यापक पंकज ठाकुर ने बेरहमी से पिटाई किया है. कान से भी खून निकलने लगा है. उन्होंने कहा कि वे अनुमंडल पदाधिकारी एवं शिक्षा पदाधिकारी से ऐसे क्रूर प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं. घायल बच्चे का इलाज करने अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया गया था. जहां के चिकित्सक डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि स्कूल के छात्र शोईद आलम का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है. लेकिन बच्चें के कान पट्टी में जोर से चोट लगी है. कान से खून निकल रही है. जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने अपनी गलती कबुल करते हुए कहा कि छात्र को बाहर पैसा खेलते देख गुस्से में मारे हैं. लेकिन चोट इतना ज्यादा लगेगा ये अंदाजा नहीं था. इस घटना पर शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने कहा कि मामले की अभी जानकारी प्राप्त हुई है. कहा कि बच्चें का पिटाई करना कानूनी अपराध है. मामले पर उक्त छात्र से भी पूछताछ की जायेगी जो भी दोषी होंगे उचित कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
