पंचायत सरकार भवन का मुखिया ने किया उद्घाटन

पंचायत सरकार भवन का मुखिया ने किया उद्घाटन

आबादपुर बारसोई प्रखंड के हरनारोई पंचायत अंतर्गत नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का पंचायत के मुखिया बेलाल कादरी ने फीता काट कर उद्घाटन शनिवार को किया. गौरतलब हो कि उक्त निर्माण कार्य योजना एवं विकास विभाग बिहार सरकार् के द्वारा कराये गए हैं. लागत 13400000 रुपये है. मुखिया ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण से पंचायत वासियों को अपने कार्यों के लिए अब प्रखंड मुख्यालय के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे. आरटीपीएस एवं अन्य सरकारी कार्यों का निष्पदान पंचायत सरकार भवन से ही हो जायेगा. पंचायत सचिव, विकास मित्र, किसान सलाहकार एवं अन्य विभाग के कर्मी यही नियुक्त रहकर लोगों के कार्यों का निपटारा करेंगे. जिप सदस्य गुलजार आलम, पंचायत सचिव अशोक कुमार, सरपंच हकीमुद्दीन, उपमुखिया अब्दुल हकीम, उपसरपंच शहाबुद्दीन, पंसस अंसारुल हक, तोहिदुर रहमान वार्ड सदस्य जहांगीर, हुसैन, जाबीर, अब्दुस सलाम, शिल्पी खातून, अनूप साहा, हरगुरी दास, नूर आलम, बाबूल, दुलाल, मसूदा खातून एवं ग्रामीण नाजीम अखतर, अकालू मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >