मदरसा ताजूस शरीया में जश्न ए दस्तारबंदी 28 को

मदरसा ताजूस शरीया में जश्न ए दस्तारबंदी 28 को

बलिया बेलौन जामीया ताजुस शरीया मोइनुल ओलुम रेजा नगर बेनी जलालपुर में ताजुस शरीया कांफ्रेंस का आयोजन 28 जनवरी को किया जायेगा. मदरसा के नाजीम मौलाना जावेद रेजा अजमली ने कहा, नये हाफिज को सनद देने के लिए जश्न दस्तारबंदी का भी आयोजन होगा. मौलाना शाहनवाज खान की सरपरस्ती, आगा करीम, नेहार आलम की निगरानी में जलसा व जश्न ए दस्तारबंदी का आयोजन होगा. मुफक्किरे इस्लाम मौलाना रूहुल अमीन, मौलाना शफीकुललाह चतुर्वेदी, मौलाना जावेद अख्तर आसी, कारी रूमानुल बारी, शायर अख्तर परवाज आदि की तकरीर व नात खानी होगी. जश्न दस्तारबंदी का सफल आयोजन के लिए मदरसा कमेटी सदस्य व ग्रामीणों का सहयोग प्राप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >