पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जर्जर सड़क-नाली, औद्योगिक प्रांगण व फोरलेन रैंप का किया निरीक्षण

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जर्जर सड़क-नाली, औद्योगिक प्रांगण व फोरलेन रैंप का किया निरीक्षण

– ई रिक्शा चालकों व उद्यमियों ने सौंपा मांग पत्र, बंद जूट मिल की जमीन पर नया उद्योग लगाने का दिया आश्वासन

कटिहार

पूर्व उपमुख्यमंत्री व सदर विधायक तथा बिहार विधानसभा की नवगठित आंतरिक संसाधन व केंद्रीय सहायता समिति के सभापति तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण की शुरुआत बड़ी दुर्गा मंदिर के पीछे से जर्जर सड़क व नाली का निरीक्षण कर की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिया. दुर्गा स्थान के बाद भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह के आवास पहुंचे. जहां ई रिक्शा चालक संघ कटिहार के दर्जनों साथियों ने शॉल और बुके देकर भव्य स्वागत किया. इसके बाद श्री प्रसाद समर्थकों के साथ औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र पहुंचे. औद्योगिक प्रांगण के निरीक्षण के बाद वे श्याम वाटिका के नियोजक श्रीकांत शर्मा की फैक्ट्री पहुंचे. यहां कटिहार जिला औद्योगिक नियोजक संघ के उद्यमियों ने उनका भव्य स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा. समस्याओं से अवगत होने के बाद श्री प्रसाद ने बियाडा के एमडी कुंदन कुमार से दूरभाष पर बात कर समाधान की दिशा में वार्ता की.

फोरलेन कनेक्टिविटी से घटेगा ट्रैफिक दबाव

औद्योगिक प्रांगण के निरीक्षण के बाद श्री प्रसाद औद्योगिक प्रांगण से फोरलेन तक कनेक्टिविटी का निरीक्षण करते हुए फोरलेन टीयर पारा पहुंचे. वहां बन रहे रैंप का निरीक्षण किया जो फोरलेन के ऊपर से आमलोगों के आवागमन के लिए बनाया जा रहा है. काम में शिथिलता पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से बात कर जल्द समाधान का निर्देश दिया. फोरलेन से कनेक्टिविटी हो जाने के बाद बड़ी गाड़ी को कटिहार शहर नहीं जाना पड़ेगा. सीधे फोरलेन से औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र स्थित उद्यमियों की फैक्ट्री तक बड़ी गाड़ी पहुंच जायेगी. जिससे राजस्व की काफी बचत होगी.

जूट मिल की जमीन पर नया उद्योग लगाने का प्रयास

भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह ने बताया कि श्री प्रसाद के निरीक्षण से आमलोगों व उद्यमियों में आशा की किरण जगी है. उन्होंने 8 जनवरी 2016 से बंद आरबीएचएम जूट मिल के 55 एकड़ खाली पड़ी जमीन पर नए सिरे से नया उद्योग लगाने को लेकर मांग पत्र सौंपा. श्री प्रसाद ने कहा कि वे जल्द ही केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व से मिलकर इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करेंगे. नया उद्योग लगाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इस अवसर पर जिला औद्योगिक नियोजक संघ के अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव नौशाद, मोहन बाधवानी, श्रीकांत शर्मा, गौरव शाह, प्रेम कुमार साह, असद इकबाल, अमीरुल, रवि कुमार, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, बबन कुमार झा, राजेश शर्मा, मौसम कुमार सिंह, प्रभाकर झा, मंटू सिंह, मनोज कुमार राय, मुकेश गुप्ता, चंदन शाह, ई रिक्शा चालक संघ के अजय सिन्हा, विक्रम सिंह, अनिक पासवान, राजीव रंजन सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >