सबका सम्मान-जीवन आसान: जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

सबका सम्मान-जीवन आसान: जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

– कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कटिहार बिहार सरकार के ””सात निश्चय- तीन”” के सातवें निश्चय ””सबका सम्मान-जीवन आसान”” के तहत सोमवार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए. डीएम ने समाहरणालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में सभी आवेदकों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिये. इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये 26 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किये. इनमें सर्वाधिक 12 मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित प्राप्त हुए. जिनमें मुख्य रूप से भूमि मापी, मुआवजा उपलब्ध कराने, अतिक्रमण मुक्ति, भूदान, नामांतरण, वासगीत पर्चा जारी करने तथा एसीपी का लाभ दिलाने संबंधी समस्याएं शामिल था. अन्य मामले एसडीओ से संबंधित तीन, डीइओ से संबंधित दो, डीसीएलआर से संबंधित छह, भूअर्जन, डीएफओ, एसडीएम आपदा से संबंधित एक-एक मामले शामिल है. सुनवाई के दौरान डीएम ने कुछ आवेदकों की समस्याओं का तत्काल (स्पॉट) निस्तारण किया तथा शेष मामलों के यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस नयी सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार में प्राप्त मामलों का निस्तारण करते हुए उसी दिन प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे. इस जनता दरबार में डीएम के अलावा अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अनुमंडल प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >