आकांक्षी जिला व प्रखंड के लिए संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

आकांक्षी जिला व प्रखंड के लिए संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

– 14 अप्रैल 2026 तक पूरा किया जायेगा लक्ष्य कटिहार नीति आयोग, नई दिल्ली के आकांक्षी जिला व प्रखंड अन्तर्गत बुधवार को विकास भवन में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया. पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद एवं जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से इस अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि आकाशी जिला एवं प्रखंड में निर्धारित कार्यक्रमों एवं लक्ष्य प्राप्ति के बाद विकसित भारत 2047 का लक्ष्य भी पूरा हो सकेगा. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए ही इस तरह की योजनाएं एवं लक्ष्य निर्धारित किए गए है. पूरी तन्मयता से काम करते हुए कटिहार जिले को विकसित जिला के श्रेणी में लाते हुए विकसित भारत बनाने की दिशा में पहल करनी है. शुभारंभ कार्यक्रम में डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्देशित किया कि नीति आयोग द्वारा दिये गये सभी सूचकांकों में लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्धारित समयावधि तक शत्-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करना सुनिश्चित करेंगे. आकांक्षी प्रखंड कुरसेला, मनिहारी एवं बलरामपुर प्रखंडों के बीडीओ को निर्देश दिया कि आकांक्षी प्रखंड में 28 जनवरी 2026 से 02 फरवरी, 2026 के बीच सम्पूर्णता अभियान- 2.0 का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें तथा नीति आयोग द्वारा सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत् चिन्हित सभी सूचकांकों में निर्धारित समयावधि तक शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना सुनिश्चित करें. ताकि जिले का समग्र विकास हो सके. डीएम ने कहा कि मार्गदर्शिका के अनुरूप लक्ष्य प्राप्ति के लिए संबंधित बीडीओ सप्ताह में दो दिन निगरानी व समीक्षा करेंगे. एसडीओ सप्ताह में एक दिन योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे. कहा कि उनके स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में इसकी समीक्षा की जायेगी. ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो सके. जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला व प्रखंड अन्तर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा तथा कृषि प्रक्षेत्र अन्तर्गत क्रमशः 05 एवं 06 सूचकांकों में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए सम्पूर्णता अभियान 2.0 का प्रारंभ किया गया है. यह अभियान 14 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है. निर्धारित अवधि में नीति आयोग द्वारा सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत दिये गये सभी सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त किया जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >