बच्चों ने खेल मैदान, बगीचा व नदी किनारे मनाया पिकनिक

बच्चों ने खेल मैदान, बगीचा व नदी किनारे मनाया पिकनिक

कदवा प्रखंड क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में नववर्ष हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बच्चों ने पारंपरिक अंदाज में पिकनिक मनाकर नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया. आधुनिक संसाधनों और मोबाइल की दुनिया से दूर रहकर बच्चों ने खुले मैदान, बगीचे और नदी किनारे दिनभर मौज-मस्ती किया. सुबह से ही बच्चे टोलियों में इकट्ठा होकर अपने अंदाज में पिकनिक मनाया. गिल्ली-डंडा, कंचे, कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों में मग्न नजर आये. बच्चे मिलजुल कर सादा भोजन दाल, चावल, बैंगन, आलू एवं मौसमी सब्जियों की चटनी बनाकर आपस में बांटकर खाया. भोजन के साथ-साथ गीत-संगीत और हंसी-ठिठोली से माहौल पूरी तरह उल्लासपूर्ण बना रहा. कदवा प्रखंड में बच्चों द्वारा मनाया गया यह पारंपरिक पिकनिक नववर्ष के अवसर पर एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा गया.नव वर्ष के दौरान कदवा पुलिस की गस्ती भी चुस्त दुरुस्त देखी गई.क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >