युवक के गायब होने का मामला थाना पहुंचा, परिजनों ने पुलिस से लगायी गुहार

पश्चिम बंगाल के रतवा थाना क्षेत्र के बंकू टोला गांव निवासी 29 वर्षीय युवक अमदाबाद थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार से घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है.

अमदाबाद. पश्चिम बंगाल के रतवा थाना क्षेत्र के बंकू टोला गांव निवासी 29 वर्षीय युवक अमदाबाद थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार से घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है. बंकु टोला गांव निवासी परशुराम यादव ने बताया कि 9 नवंबर को उसका भाई बाड़ू यादव उर्फ राम यादव घर से दुर्गापुर बाजार के लिए निकला था. उसके बाद वह लौटकर वापस घर नहीं गया. काफी खोज के बाद कहीं पता नहीं चला है. मंगलवार को रतुवा थाना व अमदाबाद थाना में आवेदन दिया है. पीड़ित युवक के रिश्तेदार श्याम यादव ने बाड़ू यादव उर्फ राम जी यादव के सकुशल बरामदगी की मांग की है. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >