एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउटस ने मनाया नववर्ष समारोह

एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउटस ने मनाया नववर्ष समारोह

कटिहार एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउटस (अटास) कटिहार चैप्टर की ओर से गुरुवार को नव वर्ष समारोह का आयोजन किया. अटास के सदस्यों ने मिल जुल कर इस समारोह का लुफ्त उठाया. यह समारोह शहर के माहेश्वरी एकेडमी कैंपस में स्थित भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित की गयी. जानकारी दी गयी कि अटास मुख्य रूप से राष्ट्रपति स्काउट गाइड प्राप्त होने के उपरांत इसका सदस्य बनाया जाता है. मुख्य आयुक्त दिनेश दुबे, जिला आयुक्त अर्चना राय, अमित जायसवाल एवं जिला सचिव के द्वारा नव वर्ष की शुभकामना दी गयी इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्काउट गाइड का सराहनीय योगदान रहा. इस नव वर्ष समारोह में सफल आयोजन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट गाइड यथा डीओसी स्काउट रामबाबू, जिला कॉर्डिनेटर अटास राजेश कुमार वर्मा, अवधेश यादव, अनूप उपाध्याय, डॉ कुमार अमरेश, प्रिया कुमारी, मयंक राय, रंजन कुमार, ललन राम, राहुल वर्णवाल आदि ने सहयोग किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >