कटिहार पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह निरीक्षण न्यायाधीश अरुण कुमार झा का अधिवक्ता संघ की ओर से शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया गया. न्यायाधीश दो दिनों के न्यायालय निरीक्षण के क्रम में कटिहार न्याय मंडल पहुंचे हैं. सुबह से ही निरीक्षी न्यायाधीश न्यायालय में हो रहे कार्यों का जायजा लिया. जिला अधिवक्ता संघ की ओर से संघ भवन स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रशाल में उनका जोरदार स्वागत किया गया. ज्ञात हो कि न्यायाधीश कटिहार न्याय मंडल में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के रूप में कार्य कर चुके हैं. उन्होंने कटिहार न्याय मंडल के पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके पदस्थापन काल में काफी सहयोग रहा है. उन्होंने कहा कि कटिहार न्याय मंडल काफी प्रगति किया है. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष महानंद यादव ने कहा कि कटिहार न्याय मंडल से कई न्यायिक पदाधिकारी उच्च न्यायालय पटना में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति होकर गए हैं. जो कटिहार न्याय मंडल के लिए गर्व की बात है. सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि निरीक्षी न्यायाधीश का यहां के अधिवक्ताओं से आत्मीय लगाव रहा है. इस मौके पर कटिहार न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं संघ के कार्य कारिणी सदस्य तथा सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे.
निरीक्षी न्यायाधीश का अधिवक्ता संघ ने किया जोरदार स्वागत
निरीक्षी न्यायाधीश का अधिवक्ता संघ ने किया जोरदार स्वागत
