आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना कांड संख्या 232/25 में दर्ज मामले में पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त प्रीतम कुमार यादव, पिता अशोक यादव, चंदवा निवासी को गिरफ्तार किया है. मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दर्ज किया था. पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को गति मिली है. अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >