बाइक मांगी तो नहीं दी, आरोपित ने चाकू मारकर गंभीर रूप से किया घायल

बाइक मांगी तो नहीं दी, आरोपित ने चाकू मारकर गंभीर रूप से किया घायल

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के पहाड़पुर बांध के समीप ढलान पर बाइक नहीं देने पर नाराज युवक ने बाइक सवार युवक को चाकू से वार कर घायल कर दिया. मामले को लेकर अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. परिजनों ने बताया कि शेख जावेद बाइक से बारात जा रहा था. इस बीच पहाड़पुर ढलान के समीप पहाड़पुर गांव के शेख काबिल का पुत्र शेख नब्बीर ने जावेद का रोक कर बाइक मांगने लगा. इस पर शेख जावेद ने बाइक देने से मना कर दिया. बरइक नहीं देने पर शेख नब्बीर ने आक्रोशित होकर शेख जावेद पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. बताया गया कि शेख जावेद के दाहिने बांह एवं पेट व कंधे के ऊपर चाकू लगी है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शेख जावेद को घायल स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया. मामले में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर शेख नव्बीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >