बिहार मे सबसे अधिक बरारी विधानसभा में 83.43 प्रतिशत हुआ मतदान

बिहार मे सबसे अधिक बरारी विधानसभा में 83.43 प्रतिशत हुआ मतदान

– विधानसभा चुनाव के बाद जीत हार के गुणा भाग करने में जुटे प्रत्याशी व समर्थक बरारी बरारी में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक गुणा भाग कर जीत हार का आकलन करने में जुटे है. चाय नास्ते की दुकानों पर कौन किसको कितना वोट किया. किसे कहा कितना वोट मिला की चर्चा के साथ लोग के बीच बहस छिड़ गयी है. बरारी विधानसभा क्षेत्र की दो लाख 79 मतदाता ने अपना मतदान कर प्रत्याशियों को चौंका दिया. बरारी प्रखंड की मतदाताओं ने बिहार में सबसे अधिक 83.43 प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व को उत्साह के साथ मनाया. शांतिपूर्ण मतदान के बाद से ही प्रत्याशी के समर्थक जीत हार के गुणा भाग करने में जुट गये है. चाय नास्तों की दुकानों में लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है. विधानसभा चुनाव में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. महागठबंधन व एनडीए के बीच सीधा मुकाबला से चर्चा का बाजार गर्म है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >