कटिहार शहर के दो नंबर कॉलोनी सन ऑफ इंडिया क्लब का भी उद्घाटन भी हो गया है. इस वर्ष यहां पर राजा महाराजाओं के घराना पर आधारित पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. उद्घाटन कर्ता के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, मेयर उषा देवी अग्रवाल, डॉ राम प्रकाश महतो, मनिहारी नगर पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, क्लब अध्यक्ष बासी दत्ता के द्वारा विधिवत पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया. एलडब्लूसी क्लब का हुआ उद्घाटन कटिहार लेबर सेंटर परिसर में एलडब्लूसी क्लब का भी उद्घाटन हो गया, इस वर्ष यहां पर श्रद्धालु पुणे के स्वामी नारायण मंदिर के स्वरूप में पूजा पंडाल देखेंगे, पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बरारी विधायक विजय सिंह, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, मेयर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, नगर निगम के उपमेय सह क्लब के अध्यक्ष मंजूर खान, सचिव संजय महतो संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया,
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
