अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश, मौसम पूरे दिन बना रहा सुहाना
सुबह तक आसमान साफ था और तेज धूप निकल रही थी. दोपहर होते-होते काले बादल छा गये और देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं. कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई.
प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत तो मिली, लेकिन तेज हवा और बारिश ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित भी किया. सुबह तक जहां आसमान साफ था और तेज धूप निकल रही थी. दोपहर होते-होते काले बादलों ने पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया. देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं. कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं. जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई. कुछ स्थानों पर बिजली के खंभों और तारों को भी नुकसान पहुंचा.
कई मोहल्ले में बिजली आपूर्ति रही बाधित
आंधी के कारण कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबर है. अचानक आई इस बारिश से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग इधर-उधर सुरक्षित स्थानों की तलाश में भागते नजर आये. ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिला जहां एक ओर किसानों को फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी प्रतीत हो रही है. तेज हवा के कारण कुछ फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है. कच्चे मकानों और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.