अमेजन नदी में मिलने वाली सकरमाउथ कैटफिश कारी कोसी में मिली

अमेजन नदी में मिलने वाली सकरमाउथ कैटफिश कारी कोसी में मिली

फोटो 2 कैप्शन- पकड़ी गयी मछली प्रतिनिधि, कोढ़ा कोलासी नदी में मिली एक अजीबोगरीब मछली चर्चा का विषय बनी हुई है. मछुआरों के जाल में ऐसी मछली फंसी है जो आमतौर पर अमेरिका की अमेज़न नदी में पायी जाती है. इस दुर्लभ मछली का नाम सकरमाउथ कैटफिश बताया जा रहा है. इसकी बनावट काफी कठोर और कांटेदार है. खास बात यह है कि मछली के शरीर के ऊपरी हिस्से पर चार आंखों जैसी आकृति बनी हुई है. मछुआरे पारस महालदार ने बताया कि 42 साल के अपने पेशेवर जीवन में उन्होंने ऐसी मछली कभी नहीं देखी. बीते दिनों जब उन्होंने कोलासी नदी में जाल डाला तो यह अजीबोगरीब मछली उसमें फंस गयी. शुरुआत में वे खुद भी उलझन में पड़ गये. बाद में उन्होंने इसकी तस्वीरें कई लोगों को भेजीं तब जाकर पता चला कि इसका नाम सकरमाउथ कैटफिश है जो अमेरिका की अमेज़न नदी में पाई जाती है. गांव-गांव से लोग इस मछली को देखने पहुंच रहे हैं. ज्ञानिकों के अनुसार यह मछली आम तौर पर एक्वेरियम में पाई जाती है और संभवतः किसी ने इसे नदी में छोड़ दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >