केबी झा कॉलेज में नामांकन नहीं होने से छात्र परेशान

वेबसाइट के चक्कर में छात्र दिन भर इंतजार कर लौटे बैरंग

कटिहार. महाविद्यालय में ऑनलाइन व्यवस्था शुरू किए जाने की चर्चा जोर-शोर से की जा रही है. केबी झा कॉलेज का वेबसाइट निर्माण से लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया अब तक अधर में रहने से बुधवार को सेमेस्टर द्वितीय स्नातक में नामांकन करने आये छात्रों को परेशानी हुई. दूर-दूर से आये नामांकन को छात्र-छात्राओं ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दो से आठ अप्रैल तक द्वितीय सेमेस्टर में नामांकन के लिए निर्देश जारी किया गया है. अब तक के केबी झा कॉलेज प्रबंधन ने ऑनलाइन नामांकन के लिए सपना दिखाया जा रहा है. वेबसाइट निर्माण पूरा नहीं होने की वजह से उन लोगों को नामांकन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. दिन भर इंतजार के बाद बैरंग लौटने की मजबूरी रही है. इसी तरह कॉलेज प्रबंधन के द्वारा रवैया जारी रहा तो आगे नामांकन व पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी. मामले में कॉलेज के प्रधान सहायक एस हादी हसन अरमान ने बताया की वेबसाइट निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. दो दिन बाद ऑनलाइन व्यवस्था काम करने लगेगा. उसके बाद नामांकन के नोटिस जारी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >