बाल मेला में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

क्षेत्र के नवाबगज पुरबटोला में शनिवार को वार्षिक बाल मेला सह शिक्षक- अभिभावक संगोष्टी का आयोजन किया गया

कुरसेला. क्षेत्र के नवाबगज पुरबटोला में शनिवार को वार्षिक बाल मेला सह शिक्षक- अभिभावक संगोष्टी का आयोजन किया गया. बाल मेला का उद्घाटन मुरादपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश कुमार मंडल ने शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव के उपस्थिति में फीता काट कर किया. विद्यालय के वार्षिक मेला के आयोजन पर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ नृत्य संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय में गुणवतापूर्ण शिक्षा पर विस्तार से चर्चा किया. अतिथियों ने विद्यालय में शिक्षकों के बेहतर शैक्षिक योगदान का सराहना किया. छात्राओं के नृत्य संगीत के मनमोहक प्रस्तुति पर तालियां बजाकर हौसला अफजाई की. छात्राओं के साथ स्कूल के छात्रों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया. विद्यालय में आयोजित बाल मेला को लेकर ग्रामीणों की उपस्थिति से गहमा गहमी बनी रही. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुरेश कुमार मंडल, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश मंडल, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार साह, सचिव रीना देवी, प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार, शिक्षक नंद किशोर जायसवाल, रीता कुमारी, शीला प्रसाद, धर्मबीर कुमार, मनोज कुमार, टोला सेवक अमित रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >