मवि बलिया बेलौन के छात्रों ने एतिहासिक स्थल का किया भ्रमण

मवि बलिया बेलौन के छात्रों ने एतिहासिक स्थल का किया भ्रमण

बलिया बेलौन मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत आदर्श मध्य विद्यालय बलिया बेलौन के दर्जनों छात्र- छात्राओं को एतिहासिक स्थल का भ्रमण के लिए मनिहारी स्थित गोगा बिल झील का दर्शन कराया गया. प्रधानाध्यापक शाबान आजम ने बताया की छात्रों के ज्ञान बढाने के लिए एतिहासिक स्थल का भ्रमण आवश्यक है. छात्रों की समझ बढ़ेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. उन्होंने छात्रों को विदा करते हुए हुए कहा की बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास, छात्रों में जागरूकता, जिज्ञासा बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत एतिहासिक स्थल का भ्रमण कराया जाता है. छात्रों के भ्रमण पर जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गौरवशाली बिहार पर चर्चा करते हुए कहा की शिक्षा के क्षेत्र में बिहार विश्व का नेतृत्व किया है. यह बच्चे कल का भविष्य है. एतिहासिक स्थल का भ्रमण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है. छात्र-छात्राओं के साथ कई शिक्षक शिक्षिका साथ थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >