पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा अनुपूरक की परीक्षा में विद्याथियाें का उमड़ा हुजूम

पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा अनुपूरक की परीक्षा में विद्याथियाें का उमड़ा हुजूम

– राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज 22 कॉलेज के विद्याथियों के लिए बनाया गया है केन्द्र – पहले दिन पहली पाली में 1998 में 23 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित कटिहार भेरिया रहिका अवस्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में डिप्लोमा अनुपूरक की परीक्षा दो पालियाें में हुई. मालूम हो कि राज्यभर के 22 कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए इस कॉलेज में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. पहले दिन पहली पाली में 1998 विद्यार्थियों में 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में 640 में 7 अनुपस्थित रहें. जबकि 633 परीक्षार्थियों ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा दी. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने बताया कि डिप्लोमा अनुपूरक की परीक्षा इस केन्द्र पर दो पालियों में सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक एवं दूसरी पाली 2 बजे से सायं पांच बजे तक संचालित हो रही है. परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संचालन को लेकर पहली पाली में 55 वीक्षक व दूसरी पाली में 34 वीक्षकों को लगाया गया था. परीक्षा नियंत्रक इं अभिषेक कुमार ने बताया कि यह परीक्षा 23 फरवरी तक संचालित होगी. पहले दिन परीक्षार्थियों की जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश कराया गया. इससे पूर्व मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों व अभिभावकों की भीड़ लगी रहीं. जब तक परीक्षा भवन में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं करा लिया गया. तब तक सड़कों पर भारी भीड़ लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >