पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 60 विद्यार्थियों का कनकी धाम का किया भ्रमण

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 60 विद्यार्थियों का कनकी धाम का किया भ्रमण

कटिहार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कटिहार के कक्षा छह के कुल 60 विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) स्थित स्थल कनकी धाम का भ्रमण किया. उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों को वास्तविक जीवन से जोड़ना तथा उन्हें धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक दृष्टि से समृद्ध अनुभव प्रदान करना था. इस शैक्षिक भ्रमण दल को विद्यालय के प्राचार्य असद अली खान ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से रवाना किया. विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाये रखने, आपसी सहयोग करने तथा भ्रमण से अधिकतम शैक्षिक लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. नेतृत्व विद्यालय के संग्राम सिंह (टीजीटी संस्कृत) द्वारा किया गया. उनके साथ शिक्षक दल में टीजीटी सामाजिक विज्ञान श्रुति स्मृति, टीजीटी अंग्रेजी तनुश्री पाल, टीजीटी हिंदी राजेश कुमार व अशोक यादव एवं टीजीटी गणित फ़िरोज़ अंसारी शामिल थे. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कनकी धाम, आरोग्य केंद्र एवं आसपास के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया तथा उनके ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की. शिक्षकों द्वारा स्थल पर ही विद्यार्थियों को संबंधित विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया. विद्यालय प्रबंधन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण आयोजित करने की योजना पर बल दिया गया. ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >