आंधी व बारिश से व्यापक क्षति, दर्जनों घरों के उड़े शेड

आंधी के कारण पेड़-पौधे गिरने से सब से अधिक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई. दुपोक्षेत्र में दर्जनों घरों के टीन उड़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

कटिहार के बलिया बेलौन से रिपोर्ट,

देर रात अचानक तेज हवा के साथ आयी आंधी से दर्जनों घरों के टीन के शेड उड़ गये. कई पेड़ व टहनियां टूट कर कहीं लोगों के घरों पर आ कर गिरा, तो कहीं सड़क पर गिरने से रास्ता बाधित हो गया. आंधी के कारण पेड़ पौधे क्षतिग्रस्त होने से सब से अधिक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने बताया की क्षेत्र में दर्जनों घरों का टीन उड़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सीओ को इस की सूचना दे दी गयी है. क्षति का आंकलन कर आपदा फंड से क्षतिपूर्ति देने की मांग की गयी है.

तार पर टहनी व पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति रही बाधित

शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने बताया की आंधी के कारण पेड़ की टहनी बिजली तार पर गिरने से जगह- जगह तार क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली बाधित हो गया है. दिन भर बिजली गायब रही. चनदहर मुखिया रागिब शजर ने बताया की आंधी से सब से अधिक मक्का की फसल को नुकसान हुआ है. मक्का पानी में डूब जाने से फसल को नुकसान होने से किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी से क्षति का आंकलन कर क्षतिपूर्ति देने की मांग की है.

पटसन की फसल को क्षति होने से किसान परेशान

कुछ ऐसी ही स्थिति तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, भौनगर सत्यनारायण यादव, चनदहर मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर, बीझाडा मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही, शिकारपुर मुखिया प्रतिनिधि सहरयार आलम, बेनी जलालपुर मुखिया नाहिद आलम, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजुल हक, निस्ता मुखिया अख्तर आलम ने बताया की आंधी, बारिश आने से मक्का का फसल, पटसन की फसल को क्षति होने से किसान परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >