किशनगंज से चोरी व गोपालगंज से छिनतई के रुपये बरामद

किशनगंज से चोरी व गोपालगंज से छिनतई के रुपये बरामद

कोढ़ा थाना पुलिस की कार्रवाई में 3 लाख नकद बरामद, संबंधित थानों को सौंपी राशि कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की. पुलिस ने छापेमारी कर कुल 3 लाख रुपये बरामद किए जो अलग-अलग जिलों में चोरी व छिनतई की घटनाओं से संबंधित थे. बरामद से राशि को विधिवत जब्त कर संबंधित थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. पहली कार्रवाई में कोढ़ा पुलिस ने किशनगंज जिले के बिशनपुर थाना कांड संख्या-41/25 में चोरी राशि दो लाख रुपये बरामद की. यह रकम अप्राथमिकी अभियुक्त भरत यादव पिता- कृष्णदेव यादव, साकिन-नया टोला जुराबगंज वार्ड नंबर-01, थाना-कोढ़ा के घर से बरामद की गई. पूरी राशि बिशनपुर थाना किशनगंज पुलिस को सुपुर्द कर दी गई. दूसरी कार्रवाई में कोढ़ा पुलिस ने गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना कांड संख्या-418/25 में छिनतई गई राशि एक लाख रुपये बरामद की. यह रकम अप्राथमिकी अभियुक्त बिके यादव पिता- चन्दर यादव, नया टोला जुराबगंज वार्ड नंबर-01, थाना-कोढ़ा, जिला-कटिहार निवासी के घर से बरामद की गई. जब्त राशि को कुचायकोट थाना गोपालगंज पुलिस को सौंप दिया. कोढ़ा थाना पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि स्थानीय पुलिस अपराध नियंत्रण और अन्य जिलों की लंबित मामलों के निस्तारण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >