घर से चोरी बाइक बरामद, आरोपित को किया गिरफ्तार

घर से चोरी बाइक बरामद, आरोपित को किया गिरफ्तार

कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हृदयगंज में एक घर से हुए चोरी का उद्भेइन करते हुए आरोपित चोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने बाइक बरामद किया है. हृदयगंज निवासी दीपक पासवान ने अपने घर में हुए मोटर चोरी की शिकायत सहायक थाना पुलिस से की. उक्त शिकायत के आधार पर नगर सहायक थाना कांड संख्या 575 /25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया. सहायक थानाध्यक्ष विजय कुमार के निर्देश पर पुलिस मामले की सीसीटीवी फुटेज व सूचना के आधार पर अपराधी को चिन्हित किया. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सहायक थाना पुलिस ने जब आरोपित के घर पर छापेमारी किया तो चोरी का मोटर उसके घर से बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपित नसीम पिता स्व कमाल हाजीपुर निवासी को उक्त कांड में प्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >