कटिहार : सदर अस्पताल कटिहार में गुरुवार को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी और इमरजेंसी में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.
ओपीडी में ये चिकित्सक रहेंगे मौजूद
गुरुवार को मेडिसिन विभाग में डॉ. सुशांत कुमार मरीजों की जांच करेंगे. दंत रोग विभाग में डॉ. एके सिंह, नाक-कान-गला विभाग में डॉ. विपिन कुमार की ड्यूटी रहेगी. वहीं महिला रोग विभाग में डॉ. आकृति राज और डॉ. मन्तशा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगी.
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय पर पंजीकरण कराकर संबंधित विभाग में इलाज कराने की अपील की है. गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देने की बात कही गयी है.
इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी
इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. एके देव, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. अमरेंद्र कुमार और रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सोमेन झा ड्यूटी पर रहेंगे.
अस्पताल प्रशासन के अनुसार सड़क दुर्घटना, हृदय संबंधी परेशानी, सांस लेने में दिक्कत सहित गंभीर मामलों में मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध करायी जायेगी. अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है.
