एससी-एसटी को लाभ पहुंचाने को लगाये जाएंगे विशेष शिविर

एससी-एसटी को लाभ पहुंचाने को लगाये जाएंगे विशेष शिविर

कोढ़ा बिहार महादलित विकास मिशन, पटना के तत्वावधान में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है. उद्देश्य उन वंचित समुदायों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जो अब तक किसी न किसी कारणवश इन योजनाओं से वंचित रह गये हैं. बुधवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ राजकुमार पंडित ने की. डीएसओ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पीओ, पंचायती राज पदाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में डीएसओ ने बताया कि एक विशेष अभियान चलाकर एससी-एसटी समुदाय के उन लोगों को चिन्हित किया जायेगा, जो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. संबंधित टोलों में विशेष शिविर लगाये जायेंगे. योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा पात्र व्यक्तियों को तत्काल लाभ मुहैया कराने की दिशा में कार्य होगा. बीडीओ राजकुमार पंडित ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, लक्ष्मीबाई सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना, कन्या विवाह योजना, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांग विवाह सहायता योजना, बासभूमि बंदोबस्ती योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अनेकों योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाई जायेगी. बैठक में बीएसओ अमित कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कैंसर आलम, परियोजना पदाधिकारी रमणीकांत सूरज, बीपीआरओ प्रियंका कुमारी, राजस्व अधिकारी आनंद कुमार, अंचल निरीक्षक संजय सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >