एसपी परिचय कुमार ने मनिहारी थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

कटिहार पुलिस अधीक्षक ने मनिहारी थाने का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया. साथ ही, श्रावणी मेला की तैयारियों का भी जायजा लिया.

Katihar Police Inspection: कटिहार. पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने शुक्रवार की रात मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की विधि-व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, मालखाना, हाजत, सुरक्षा व्यवस्था तथा थाना परिसर की स्वच्छता का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये.

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

एसपी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने तथा नियमित गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मामलों की नियमित समीक्षा की जाये.

जन शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया, ताकि लोगों को प्रभावी पुलिस सेवा मिल सके.

श्रावणी मेला को लेकर दिये विशेष निर्देश

निरीक्षण के दौरान श्रावणी मेला की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. एसपी ने थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवरियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा.

थानाध्यक्ष सहित पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

Katihar Police Inspection: निरीक्षण के दौरान मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष झा सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >