विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य के लिए एसपी ने किया सम्मानित

विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य के लिए एसपी ने किया सम्मानित

कोढ़ा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुअनि श्रवण कुमार राम को एसपी शिखर चौधरी ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. एसपी ने कहा है कि चुनाव के दौरान दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व-त्योहारों के साथ-साथ वीवीआइपी/वीआइपी कार्यक्रम भी संपन्न हुए. जिनमें एएसआई श्रवण कुमार ने अपनी सक्रियता, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा से हर स्थिति को शांतिपूर्ण बनाये रखा. इनके प्रयासों से किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं हुई. एसपी ने कहा कि श्रवण कुमार की लगन और निष्ठा के कारण जिला में विधानसभा चुनाव-2025 बिना किसी बाधा के सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. इसी सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है. यह प्रशस्ति-पत्र एएसआई श्रवण कुमार प्रभारी कोलासी कैंप के नाम प्रदान किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >