सोहथा दक्षिण पंचायत टीबी मुक्त घोषित, डीएम ने मुखिया को किया सम्मानित

विश्व क्षय रोग दिवस पर सोहथा दक्षिण पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किए जाने पर जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पंचायत की मुखिया अनीता गुप्ता को महात्मा गांधी का स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व उनके प्रयासों की सराहना की

फलका. विश्व क्षय रोग दिवस पर सोहथा दक्षिण पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किए जाने पर जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पंचायत की मुखिया अनीता गुप्ता को महात्मा गांधी का स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व उनके प्रयासों की सराहना की. जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है. सोहथा दक्षिण पंचायत ने सामूहिक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल कर अन्य पंचायतों के लिए एक मिसाल पेश की है. मुखिया अनीता गुप्ता ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन व जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत के सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सहयोग से यह संभव हो सका है. उन्होंने आगे भी पंचायत को पूरी तरह स्वस्थ एवं जागरूक बनाने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया और लोगों से समय पर जांच एवं इलाज कराने की अपील की. इस सम्मान से पंचायत में खुशी का माहौल है तथा स्थानीय लोगों ने इसे सामूहिक प्रयास की जीत बताया. इस उपलब्धि पर प्रखंड प्रमुख दीप शिखा सिंह, उप प्रमुख नेहा प्रवीण, जिला परिषद रीता साह, गायत्री देवी मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन,मुखिया चांदना झा, बिनोद मिर्धा, अजहरुद्दीन उर्फ़ राजू, प्रीति पटेल, महेंद्र प्रसाद साह, मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र सिन्हा सहित सभी जनप्रतिनिधि ने मुखिया अनीता गुप्ता क़ो बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >