अमदाबाद
अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नीरपुर चन्नी गांव के समीप सड़क के किनारे पानी की पाइप बिछाने के दौरान गोपालपुर सीज गांव के एक 25 वर्षीय युवक के पैर में जहरीले सांप ने डस लिया. जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान मकबूल हुसैन के पुत्र नाजिर हुसैन के रूप में हुई है. बताया गया की पाइपलाइन बिछाने के लिए काम चल रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर से कटकर दो टुकड़े सांप बंट गया था. इसके बावजूद भी सांप के एक टुकड़े ने युवक के पैर में काट लिया. जिससे युवक के पैर से खून निकल गया था. यह घटना मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे का है.अमदाबाद में पाइप बिछाने के दौरान सांप ने युवक को डसा
नीरपुर चन्नी गांव के समीप सड़क के किनारे पानी की पाइप बिछाने के दौरान गोपालपुर सीज गांव के एक 25 वर्षीय युवक के पैर में जहरीले सांप ने डस लिया. जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया
