40 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

40 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बारसोई कचना थाना क्षेत्र के वागेदोगच्छ गांव से पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देशी शराब व एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर साजिद अली, पिता अकालू, मालापारा, थाना आबादपुर निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने तस्कर के पास से प्लास्टिक के गैलन में रखी. 40 लीटर देशी शराब बरामद की. बाइक से ले जाया जा रहा था. इस संबंध में कचना थाना प्रभारी आनंद कुमार ने कहा, अवैध शराब की खेप लाने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >