39 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

39 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार की रात गस्ती के दौरान उदामा रेखा फोरलेन के समीप एक बाइक चालक को 39 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस शनिवार रात उदामा रहिका फोरलेन के समीप ग्रस्त पर थी. उदामा रहिका फोरलेन से ग्रामीण पक्की सड़क पर एक बाइक पर सवार दो आदमी बीच में एक बोरा लेकर जा रहा था. पुलिस को संदेह हुआ तथा गाड़ी रोकने का इशारा किया. बाइक के पीछे बैठे युवक गाड़ी धीमी होते ही भाग गया. जब पुलिस ने बोरा की तलाशी ली तो शराब बरामद हुआ. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पप्पू कुमार पिता मुन्ना लाल साह, सिरनिया थाना मुफ्फसिल निवासी को 39 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >