15 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल

. थाना क्षेत्र की फुलहारा पंचायत डांगी टोला निवासी सनोज कुमार उरांव, पिता स्व लच्छू उरांव के घर पर शराब बेचने की सूचना पर मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की शाम को उनके घर पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब बरामद किया.

मनसाही. थाना क्षेत्र की फुलहारा पंचायत डांगी टोला निवासी सनोज कुमार उरांव, पिता स्व लच्छू उरांव के घर पर शराब बेचने की सूचना पर मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की शाम को उनके घर पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब बरामद किया. इस दौरान सनोज कुमार उरांव पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. मनसाही पुलिस भी पीछे नहीं हटा. दूसरी बार उनके घर पर छापेमारी करने के दौरान सनोज कुमार की गिरफ्तारी की गयी. इस दौरान एसआइ ओम प्रकाश कुमार, एएसआइ रविंदर कुमार सहित मनसाही पुलिस टीम ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता दिखायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >