100 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कचना थाना क्षेत्र के बिंदटोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

बारसोई. कचना थाना क्षेत्र के बिंदटोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान खोखा डांगी निवासी 33 वर्षीय फजलुर रहमान के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि बिंदटोला के आसपास पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान टेंपो से बड़े पॉलिथीन में रखे पांच झोलों में करीब 100 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >