10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर थाना क्षेत्र के महिशाल के तीनकिला के समीप वाहन जांच के क्रम में कामत की ओर से आ रही एक साइकिल सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया.

बलरामपुर. बलरामपुर थाना क्षेत्र के महिशाल के तीनकिला के समीप वाहन जांच के क्रम में कामत की ओर से आ रही एक साइकिल सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया. जांच के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से झोला में टांगकर लायी जा रही 10 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पूछताछ करने पर अपना नाम सतीश शर्मा डटीयन थाना-बलरामपुर का निवासी बताया. पुअनि रोहित पासवान ने बताया कि उक्त साइकिल तथा देशी चुलाई शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है. विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >