केंद्रीय विद्यालय में हाथों से हुनर तक कौशल प्रशिक्षण शुरू

केंद्रीय विद्यालय में हाथों से हुनर तक कौशल प्रशिक्षण शुरू

कटिहार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कटिहार में हाथों से हुनर तक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्राथमिक संभाग के विद्यार्थियों के लिए ””हाथों से हुनर तक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विशेष रूप से कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं कौशल संवर्धन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया है. उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य असद अली खान ने संबोधन में विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से सीखने के लिए उत्साहित किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रुचि एवं व्यावहारिक कौशल विकसित करते है. यह छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो शनिवार तक संचालित होगा. कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को पॉटरी, क्ले मॉडलिंग एवं पॉटरी पेंटिंग जैसी कौशल आधारित तथा कलात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण सत्र में पॉटरी विशेषज्ञ सुखदेव पंडित तथा क्ले मॉडलिंग एवं पेंटिंग विशेषज्ञ कमल किशोर शर्मा ने बच्चों को इन कलाओं की बारीकियाँ सरल एवं प्रभावी ढंग से सिखायी. विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मनिर्भरता एवं व्यावहारिक कौशल विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है. इस अवसर पर उपप्राचार्य निशांत कुमार सिंह, प्राथमिक हेडमास्टर अमित कुमार, पीजीटी कंप्यूटर साइंस शम्स तबरेज़, प्राथमिक शिक्षिका दीक्षा गुप्ता सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >