नशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी का मेडिकल चेकअप में अल्कोहल पाये जाने पर विधिसंगत कार्रवाई की गयी है
कटिहार के बलिया बेलौन से
रिपोर्ट,
एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार नशा के खिलाफ अभियान चला कर बुधवार की रात्रि गस्ती के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर शराब पीकर हो हल्ला एवं गाली गलौज करने के आरोप में छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा गया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की नशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी का मेडिकल चेकअप में अल्कोहल पाये जाने पर विधिसंगत कार्रवाई की गयी है.
पूर्णिया के भी रहने वाले हैं आराेपित
पूछताछ करने पर अपना नाम नसीम 33 वर्ष पिता स्व शेख सलीम, पोखरिया थाना रानीपतरा मुफस्सिल, कुलदीप कुमार शर्मा पिता आनंद शर्मा, बीरपुर चौक थाना रानीपतरा मुफस्सिल, छोटु कुमार पिता स्व सोना उरांव, बीरपुर पुराना दुर्गा स्थान, सुनील कुमार उरांव, बीरपुर लोखड़ा थाना रानीपतरा मुफस्सिल, छोटु कुमार उरांव पिता देवचरण उरांव, गया मीराबारी थाना कसवा जिला पूर्णिया, उज्ज्वल शर्मा कालीगंज निवासी को गिरफ्तार कर कटिहार न्यायालय भेजा गया है.
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.