कोढ़ा रौतारा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे की हालत में छह शराबियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार देर शाम पुलिस ने गश्ती के दौरान नशे में धुत लोगों को पकड़ लिया. सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
