पुलिस पर हमला करने के छह आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने के छह आरोपितों को किया गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 167/25 से जुड़ा है. गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज कुमार, प्रीतम कुमार, नीरज कुमार तीनों पिता भीखन महतो, भीखन महतो, मिथिलेश कुमार पिता सीताराम महतो, सीताराम महतो पिता स्व गोपी महतो है. सभी अभियुक्त नक्खीपुर वार्ड संख्या 12, थाना कोढ़ा के निवासी हैं. घटना उस समय की है जब कुछ दिन पहले जानकीनगर पुलिस एक फरार अभियुक्त की तलाश में नक्खीपुर गांव पहुंची थी. ग्रामीणों द्वारा कोढ़ा पुलिस दल पर हमला कर दिया गया था. गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >