शिवा व पूर्णी एक-दूसरे पर करते थे शक, अक्सर होती थी लड़ाई

साेमवार की शाम शिवा ने पत्नी पूर्णी की गला दबाकर कर दी थी हत्या

आबादपुर. बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित भवानीपुर ग्राम में सोमवार की देर संध्या एक शक्की पति शिवा राय 30 वर्ष ने अपनी पत्नी पूर्णी देवी 26 वर्ष के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए उसे बुरी तरह से पिटा व गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. इसके पश्चात देर रात उसने अपने ससुराल में फोन कर अपनी पत्नी की हत्या कर देने की बात कबूल कर ली. तत्पश्चात अपने तीनों बच्चों को अपने साथ लेकर वह आबादपुर थाना पहुंच गया. थाने में पहुंच कर उसने खुद को सरेंडर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर देर रात आबादपुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके पश्चात आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पुरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही देर रात घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि पति पत्नी दोनों को ही एक दूसरे के चरित्र पर शक रहता था. शक को लेकर दोनों में आये दिन नोक झोक व मारपीट होती ही रहती थी. लोगों ने बताया कि सोमवार को शाम से ही पति पत्नी के बीच नोक-झोक चल रही थी. लोगों ने बताया कि नोक-झोंक इतनी आगे बढ़ जायेगी इसका अंदाजा उन्हें नहीं था. उधर घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णी के मायके वाले भवानीपुर भागे चले आये. ससुराल में बेटी के शव को देख कर मायके वाले छांति पीट- पीट कर रोने लगे. इंसाफ की गुहार लगाने लगे. मंगलवार को मृतिका की माता सविता देवी के आबादपुर थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया. इस संबंध में मंगलवार को मृतिका की माता ने बताया कि आज से लगभग दस वर्ष पूर्व हिंदु रीति रिवाज के मुताबिक शिवा राय एवं पूर्णी देवी की शादी हुई थी. शिवा राय बारसोई प्रखंड स्थित भवानीपुर ग्राम निवासी मंटू राय का पुत्र बताया जा रहा है. पूर्णी देवी का मायके कदवा प्रखंड के कुम्हड़ी में स्थित है. इस शादी से उन दोनों को तीन बच्चे भी है. माता ने बताया कि विगत एक दो साल से शिवा अपनी पत्नी पूर्णी को बात बात पर अक्सर मारता पीटता रहता था. वह पूर्णी को ठीक ढंग से खर्चा भी नहीं देता था. माता ने बताया कि इस बाबत भवानीपुर में कई बार ग्रामीण पंचायती भी की जा चुकी है. परन्तु शिवा के रवैये में कोई सुधार नहीं हो रहा था. माता ने बताया कि शिवा ने सोमवार की रात पूर्णी को बुरी तरह से मारा पिटा है तथा गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी है. आबादपुर थाने में आवेदन देकर माता ने इंसाफ की गुहार लगाई है.

कहते हैं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

इस संबंध में मंगलवार को एसडीपीओ बारसोई अजय कुमार ने बताया कि मृतिका की माता के बयान के आधार पर शिवा राय के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शिवा राय गिरफ्त में लेकर उसे न्यायिक मैजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >