खून से लथपथ ट्रेक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

खून से लथपथ ट्रेक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

आरपीएफ ने शव की तलाश शुरू की तो नहीं मिला शव

कुरसेला

कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुरसेला रेल स्टेशन के आसपास ट्रेक पर खून से लथपथ एक अज्ञात युवक का शव पड़ा था. शव गायब होने के खबर से सनसनी फैल गयी है.आरपीएफ ने ट्रेक पर दूर तक शव की तलाश की. पर युवक के शव का पता नहीं चल सका. युवक का शव बरामद नहीं होने से रेल पुलिस घटना की पुष्टी नहीं कर रही है. सोशल मीडिया के एक ग्रुप पर खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव ट्रेक किनारे होने का खबर वायरल हो रहा है. वायरल खबर का प्रभात खबर पुष्टी नहीं करता है.

क्षेत्र में फैली सनसनी

ट्रेक किनारे खून से लथपथ अज्ञात युवक के शव होने के खबर ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी. वायरल खबर के सत्यापन के लिए आरपीएफ ने शव का ट्रेक पर दूर तक तलाश किया. तलाश करने के बाद रेल पुलिस को शव बरामद नहीं हुआ. रेल पुलिस के लिए सम्भावनाओं के आधार पर शव को तलाश कर पाना मुश्किल बना हुआ था. आशंका है युवक के मौत के बाद शव को परिवार के लोग लेकर चम्पत हो गये. आशंका जतायी जा रही है अज्ञात युवक आक्रोश में आकर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर लिया होगा. मृत युवक के परिवार के लोग पुलिस के कानूनी पचड़े से बचने के लिए आनन-फानन में शव को ट्रेक से उठा कर ले गये होंगे. रेल ट्रेक पर आत्म हत्या करने वाले शव को गायब करने की पूर्व में घटना घटित हो चुकी है.

शव गायब करने के बाद पुलिस के लिए शव को बरामद करना कठिन हो जाता है. बहरहाल खून से लथपथ अज्ञात युवक के ट्रेक पर शव के होने के पीछे सत्यता क्या है. यह गहन जांच का विषय हो सकता है. फिलहाल अज्ञात के वायरल शव को लेकर हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >