पोठिया पुलिस ने अर्ध निर्मित हथियारों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार

पोठिया पुलिस ने अर्ध निर्मित हथियारों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार

फोटो 6 कैप्शन- एसपी शिखर चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए, गिरफ्तार तस्कर प्रतिनिधि, समेली जिले के फलका प्रखंड के पोठिया थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार सहित दो अंतर जिला हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को पोठिया थाना में एसपी शिखर चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. कहा, पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार को सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व अवैध अग्नेयास्त्र निर्माण व खरीद बिक्री करने वाले हैं. आमर्स का एक बड़ा खेप लेकर फलका से कुरसेला की ओर जाने वाले हैं. थानाध्यक्ष सहित पीएसआई रितेश कुमार, हितेश कुमार, डोली कुमारी सदल बल वाहन जांच शुरू की तो एसएच- 77 अमीन चौक गुदड़ी स्थान के पास बाइक सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा. पुलिस दोनों को पकड़ा. पकड़ाये व्यक्ति में मो मुन्ना उम्र 30 वर्ष पिता सलाम, हजरतगंज थाना कासीमबाजार, जिला मुंगेर, हुमायूं उम्र 20 वर्ष पिता समीम अहमद, राजधानी थाना फलका जिला कटिहार, वर्तमान पता कमलाकुंड वार्ड न -09, थाना भवानीपुर जिला पूर्णियां निवासी बताया. दोनों अपराधियों को अर्द्धनिर्मित लोहे के पिस्टल की बॉडी 30 पीस, अर्द्धनिर्मित लोहे का बैरल 30 पीस, एक बाइक, एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. एसपी कहा, इस कांड में अभी कई संलिप्त लोग हैं. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बड़े गिरोह का हो सकता है पर्दाफाश पोठिया पुलिस ने भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियारों का जाखीरा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस की जांच तेज हो गयी है. मामले में बड़े गिरोह के शामिल होने की बात कही जा रही है. हथियार तस्करों ने पुलिस को पूछताछ में कई अहम लोगों के नाम बताये हैं. जिसकी तालाश पुलिस करने में जुट गयी है. जानकारों का कहना है कि बड़े पैमाने पर मुंगेर से हथियार की तस्करी कर कटिहार जिला सहित अन्य जगहों पर लाकर सफ्लाई की जाती है. पुलिस तस्करों को पहचान करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >